window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर- बिजली समस्या से परेशान सपा विधायक ने किया रोड जाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

कानपुर- बिजली समस्या से परेशान सपा विधायक ने किया रोड जाम

ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

बिजली की समस्या से परेशान क्षेत्रीय जनता को निजात दिलाने के लिए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने शनिवार को बेकनगंज स्थित तलाकमहल में सैकड़ो की संख्या में इलाकाई लोगों के साथ रोड जामकर जमकर हंगामा काटा इस दौरान विधायक में केस्को एसडीओ को जमकर फटकार भी लगाई 

वहीं अंडर ग्राउंड केबिल लाइनों में आ रही दिक्कतों को देख विधायक उखड़ गए और सड़कों पर लगे केबल बॉक्स को खुद ही उखाड़ फेंका।


बेकनगंज स्थित तलकमहल इलाक़े में देर रात बिजली काट दी गयी और अब तक विजली न आने पर इलाकाई लोगों का गुस्सा फुट पड़ा जहां सड़क पर सीढ़ी और बल्लियों लगाकर जाम करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर प्रदर्शन करते हुए केस्को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  वही बिजली कटौती की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे जहां उन्होंने केस्को एसडीओ को जमकर फटकार लगाते हुए इसे जल्द ही ठीक करने को कहा वही सड़को पर लगे हुए खुले तारो वॉर अंडरग्राउंड केबिल बॉक्स देख कर विधायक का पारा हाई हो गया और खुद ही हाथो से उन बॉक्स को उखाड़ दिया।


विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि यह केस्को प्रशासन की घोर लापरवाही है कि आये दिन यहां बिजली कटौती जबरन कर दी जाती है खुले हुए अंडर ग्राउंड केबिल पड़े हुए है जिससे कोई भी हादसा हो सकता है हमारी मांग है की इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए वही बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया की जो भी इलाके में दिक्कतें है उसे आगे उच्चधिकारियो तक पहुंचाएंगे साथ ही इलाके में बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करवाने की बात कही हैं

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।