window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - गोदाम मालिक के ऊपर हमला ,हालत गम्भीर... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 31 January 2019

फर्रुखाबाद - गोदाम मालिक के ऊपर हमला ,हालत गम्भीर...






 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में भाजपा नेताओ की गुंडई देखने को मिली है विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र में सरकारी गल्ला की एफसीआई की गोदाम है जिससे पूरे ब्लाक के कोटेदार अपना अपना राशन उठाते हैं।गोदाम की जिम्मेदारी जरूर सरकारी कर्मचारी की होती है लेकिन गोदाम पर भाजपा के स्थानीय नेता अपना कब्जा जमाए हुए है।क्षेत्र के सभी कोटेदार घटतौली से परेशान है।उधर भाजपा के मुख्यमंत्री गरीबो को राशन पूरा दिलाने की बात करते थे।उसी के चलते क्षेत्रीय विधायक ने भी गोदाम पर कई बार छापा मारा था।लेकिन गोदाम से घटतौली का कारोबार बंद नही हुआ है।उसी के चलते कुछ स्थानीय लोगो ने उसका विरोध कर दिया फिर क्या था भाजपा के दबंग स्थानीय नेता अपने सहयोगियों के साथ विरोध करने वाले के ऊपर हमलावर हो गए दोनो पक्षो लाठी डंडों से हमले शुरू हो गए वही भाजपा नेता के पक्ष से हबाई फायरिंग भी की जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।गोदाम मालिक युवक कई बार भाजपा नेताओं की घटतौली के खेल का विरोध कर चुका था।भाजपा के नेताओ ने गोदाम मालिक इक़बाल पर ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो है रास्ते से निकलने वालो ने उसकी जान बचाकर कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया है।इस मामले पर पुलिस भाजपा नेताओ के दबाव से चुप्पी साध रखी है कोई बोलने को तैयार नही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।