window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर -- शहर में जारी है एंकाउंट और और अपराधी हुआ पुलिस का शिकार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 13 January 2019

कानपुर -- शहर में जारी है एंकाउंट और और अपराधी हुआ पुलिस का शिकार

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

शहर  में एनकाउंटर का दौर पूरी तरह से जारी है इस दौरान अपराध के ग्राफ में कमी भी आई है। जिसके चलते रविवार की सुबह रायपुरवा पुलिस ने एक बार फिर से हाफ एनकाउंटर कर अपराधियों को शहर से दूर रहने की चूनौती दे डाली। रायपुरवा पुलिस अपनी टीम के  साथ  सुबह तड़के चेकिंग  जूही ढाल पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी .
 
 
 तभी बारादेवी जूही की तरफ से एकमोटर साइकल  पर सवार 2 व्यक्ति आ रहे थे जो पुलिस को देख कर  वापस भागने लगे  जिस पर पुलिस ने  संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा करने लगी तभी  मोटर साईकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया तो  मोटर साईकिल पर पीछे बैठे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया जबकि  दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला । पुलिस ने घायल से नाम पता पूंछा गया तो अपना नाम *रेहान उर्फ कलुआ निवासी रोटीवाली गली थाना मूलगंज,  बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर मेडिकल के लिए भेज दिया है पकड़ा गया बदमाश  मूलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ शातिर अपराधी है। जिसके विरूद्ध शहर भर में  लूट, वाहन चोरी, गैंगेस्टर, हत्या व हत्या का प्रयास आदि के लगभग 2 दर्जन मुकदमें है। 
 
 
रायपुरवा  पुलिस ने बताया की सुबह भोर के समय पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी जिसके चलते दो बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे पुलिस ने उनका ;पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में बाइक पर सवार पीछे बैठे बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी फरार हो गया पकड़ा गया बदमाश मूलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला। जिसके पास से पुलिस ने 1  तमंचा ,2  खोखा 2  जिन्दा कारतूस 315 वोर, 1  चोरी की बाइक  बरामदकिया गया है 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।