window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा ने अमेठी-रायबरेली को कुछ नहीं दिया ,बल्कि जो था वह भी छीन लिया - राहुल गांधी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 24 January 2019

भाजपा ने अमेठी-रायबरेली को कुछ नहीं दिया ,बल्कि जो था वह भी छीन लिया - राहुल गांधी



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि भाजपा ने अमेठी-रायबरेली को कुछ दिया नहीं बल्कि जो था वह भी छीन लिया। यहां हाईवे बनने वाले थे, नहीं बने। फूड पार्क बनने वाला था वो भी नहीं बना। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी केंद्र में सरकार बनी तो अमेठी व रायबरेली का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में पूरे दम से लड़ेगी। हम मायावती , अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हैं लेकिन अपनी विचारधारा के लिए लड़ेंगे।

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन कस्बे में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका व सिंधिया को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवाने का लक्ष्य देने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। राहुल ने कहा कि प्रियंका महासचिव बनने के बाद आपके दर्शन करने अमेठी आएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।