window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग घटना हुई सीसीटीवी में कैद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 10 January 2019

कानपुर - घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग घटना हुई सीसीटीवी में कैद

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

शहर में बिजली ठेकेदार के घर के बाहर बदमाश फायरिंग कर मौके से फरार हो गए.फायरिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है .



पीड़ित ठेकेदार ने पूर्व बसपा विधायक कमलेश दिवाकर पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सत्यम विहार की है.जहां रहने वाले रवि शंकर शुक्ला के घर के बाहर दो बाइक सवार चार लोग पहुंचे.जिसमें एक युवक दोनों हाथों मे असलहे लेकर उतरा.और घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया और क्षेत्रीय लोगो ने अपने अपने घरो के दरवाजे बंद कर लिए वही बदमाश फायरिंग करने के बाद आराम से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वही पूरी घटना क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बड़ा पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलश में जुट गई है।



पीड़ित ठेकेदार रवि का आरोप है कि पूर्व बसपा विधायक कमलेश दिवाकर ने अपने गुर्गे भेज फायरिंग करवायी है.कुछ दिनों पहले ही रवि ने कमलेश दिवाकर पर अपहरण कर सादे कागजों पर दस्तखत कराने का मामला दर्ज कराया था.जिसके बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं.इस पुरे मामले में पुलिस ने बोला है की मामले की जांच की जा रही है वही सीसीटीवी भी चेक करे जा रहे है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।