window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बॉलीवुड के लिए साल के पहले दिन आई सबसे बुरी खबर ,दिग्‍गज अभिनेता कादर खान का कनाडा में निधन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 1 January 2019

बॉलीवुड के लिए साल के पहले दिन आई सबसे बुरी खबर ,दिग्‍गज अभिनेता कादर खान का कनाडा में निधन


हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता और लेखकर कादर खान का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। बेटे सरफराज ने कादर खान के निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्‍पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर भी आई, जिसका उनके बेटे ने खंडन किया था।



कनाडा के हॉस्पिटल और बेटे सरफराज ने बताया मेरे पिता अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के कारण कनाडा के समय के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 6 बजे उनका निधन हो गया। वह दोपहर में कोमा में चले गए थे। वह 16-17 सप्ताह तक अस्पताल में थे।' कादर खान का अंतिम संस्‍कार कनाडा में ही किया जाएगा। सरफराज ने बताया, 'हम अंतिम संस्‍कार कनाडा में ही करेंगे। यहां हमारा पूरा परिवार काफी लंबे समय से रह रहा है, इसलिए हम सभी अंतिम क्रियाएं सिर्फ यहीं करेंगे।


बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। वहीं उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी लेकिन आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गए। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।