window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गाड़ी चोर गिरोह के ,चार शातिरों को धर दबोचा... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 January 2019

उन्नाव - पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गाड़ी चोर गिरोह के ,चार शातिरों को धर दबोचा...

रिपोर्ट - विशाल सिंह

उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के पुलिस टीम ने अंतरराष्ट्रीय गाड़ी चोर गिरोह के चार शातिरों को हिरासत में ले लिया है इस गिरोह के लोग मास्टर चाभी के जरिये मंहगी दुपहिया गाड़ियों को उठाते थे और जिनकी नम्बर प्लेट बदल कर राजधनी लखनऊ से सटे इलाके और साथ ही साथ नेपाल तक में सप्लाई करते है 


आखरी बार इन शातिर चोरों ने लखनऊ के आशियाना थाने से दो गाड़ियां चुराई थी बकौल पुलिस मौके से इनके पास से दस गाड़ियों के साथ साथ चार गाड़ियों की चेचिस भी बरामद हुई हैं बताया जाता है इनका सरगना अभी फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर है वहीं इस गिरोह ने इतनी गाड़ियां चुराई है की खुद इनको ये नही पता कि अब तक कितने वाहन इन सब ने उठाए है वहीं इस पूरी कार्यवाही को उन्नाव एसपी/ डीआईजी ने आउटस्टैंडिंग करार देते हुए पुलिस टीम को दस हज़ार इनाम की भी घोषणा की है
 
इनके द्वारा मोटर गाड़ियों के चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है और इसमें चार अपराधियों को पकड़ा गया है,इनके कब्जे से 10 गाड़ियों को बरामद किया गया है तथा 4 चेचिस बरामद किया गया है और इनका मोटस अप्रेंडिस जो इनके द्वारा बताया गया है कि मास्टर चाभी के द्वारा ये गाड़ियाँ चुराते थे और चुरा करके उनके नंबर प्लेट,इंजन नंबर,नंबर प्लेट चेंज करके और आधे दामो में बेच दिया करते थे और कई एक गाड़ियाँ इन्होने पूछताछ के दौरान बताया की इनके द्वारा यहाँ से पार करके नेपाल में भी कई एक गाड़िया बेचीं गयी है इनका एक सरगना है अभी गिरफ्त में नहीं आया है जानकारी हुयी है की लखनऊ में पकड़ा गया है दस हजार रूपये इनको इनाम के रूप में देता हूँ बाकी अन्य इनके क्रिमिनल हिस्ट्री भी इनके जानकारी प्राप्त करेंगे जानकारी प्राप्त करके गैंगस्टर एक्ट की इनमे कार्यवाही करेंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।