window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- स्मार्ट किड्स वैली एजुकेशन की छत पर बनी दीवार अचानक गिरी आधा दर्जन छात्र गम्भीर रूप से जख्मी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

फर्रुखाबाद- स्मार्ट किड्स वैली एजुकेशन की छत पर बनी दीवार अचानक गिरी आधा दर्जन छात्र गम्भीर रूप से जख्मी

रिपोर्टर-पुनीत मिश्रा   

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर बिर्राबाग में स्थित स्मार्ट किड्स वैली एजुकेशन की छत पर बनी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी।जिसके साथ आधा दर्जन मासूम छात्र भी छत से नीचे गिर गये।नीचे गिरने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।



 आनन-फानन में छात्रों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर पजाबा में स्मार्ट किड्स एकादमी स्कूल है।जिसमे दोपहर को बच्चों का लंच का समय था। कुछ बच्चे छत पर खेल रहे थे।बाउंड्री काफी कमजोर थी उसका सहारा लेकर बच्चे खेल रहे थे। अचानक छत की बाउंड्री बाल भरभरा कर पड़ोसी के आंगन में गिर गयी।उसके साथ में भी कादरी गेट निवासी बलराम दुबे का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांश दुबे,मोहल्ला गंगानगर निवासी 10 वर्षीय कुनाल पुत्र नितिन दुबे व आवास विकास निवासी श्याम पाल यादव का 11 वर्षीय पुत्र उज्जबल यादव सहित आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये। बाऊंड्री पड़ोसी देवेश वाजपेयी के घर में गिरी।बच्चो के छत से गिरकर घायल होने की खबर से हडकम्प मच गया।विधालय की तत्काल छुट्टी कर दी गयी।विधालय की अध्यापक सुनीता व ममता घायल छात्रों को एक निजी अस्पताल में लेकर पंहुची।जहां पर कुछ बच्चों को परिजन अन्य उपचार कराने ले गये।इस घटना में कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।