window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर महोत्सव का आगाज शुरू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

गोरखपुर महोत्सव का आगाज शुरू

ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी 

तीन दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव का आज राज्यपाल द्वारा उद्घाटन किया गया। पहले दिन से ही महोत्सव स्थल गोरखपुर विश्वविद्यालय में दर्शकों का जमावड़ा रहा।

 


गोरखपुर में होने वाले गोरखपुर महोत्सव का सरकार एवं स्थानीय लोगों के उत्साह के कारण हर बार से अलग तरह से मनाया जा रहा है और इस महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में आज राज्यपाल महोदय के द्वारा उद्घाटन किया गया और पहले ही दिन दर्शकों का हुजूम देखने को मिला।

गौरतलब है कि 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में कला संस्कृति उद्योग आदि क्षेत्रों का प्रर्दशन होगा और दर्शकों को मनोरंजन के साथ साथ बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा साथ ही महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी अपनी हूनर दिखाने का मौका मिलेगा।
महोत्सव में सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं और उनके द्वारा लोगों को अपने बारे में जानकारी दी जा रही है । इस महोत्सव का समापन समापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जाना है ‌

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।