window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर- सपा प्रवक्ता ने कह दी बड़ी बात योगीराज में कायम है जंगलराज - सुनील साजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 5 January 2019

कानपुर- सपा प्रवक्ता ने कह दी बड़ी बात योगीराज में कायम है जंगलराज - सुनील साजन

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
2019 के चुनाव को लेकर सपा के नौजवान युवा अब सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सन्देश लेकर पार्टी की नीतियों को लेकर विज़न और विकास पद यात्रा का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहे है जो जन जन तक समाजवादी की नीतियों को इस पद यात्रा के माध्यम से सन्देश देने का काम करेंगे। वही इस सन्देश यात्रा का हिस्सा बनने कर लिए समाजवादी पार्टी के एमएलसी और प्रवक्ता सुनील साजन आज शहर पहुंचे जहां उनका सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह सन्देश यात्रा परेड चौराहे से शुरू हुई।


2019 चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक पार्टियों ने पद यात्रा कर जनता को जागरूक करने में जुट गए है इसी क्रम में समाजवादी विजन और विकास पद यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया यात्रा के दौरान सपा प्रवक्ता सुनील साजन भी मौजूद रहे।


वही यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि विजन और विकास यात्रा का मकसद है अखिलेश जी की नीतियों और विकास का संदेश लोगों तक पहुंचे। जिससे वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी नीतियो को जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध हो या नौजवान के रोजगार या फिर किसानों की बात करने वाली सरकार की हकीकत अब जनता जान चुकी है बुलन्दशहर हो या गाजीपुर में दरोगा की हत्या हो जाती है प्रदेश में महिलाए ,बेटियां सुरक्षित नही है आगरा संजली कांड हो इस योगी राज में जंगलराज कायम है।
2019 में सरकार को सबक जरूर सिखाएंगे बसपा पर गठबंधन के सवाल पर कहा की पार्टी का हाईकमान इस बारे में बात कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।