महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये
नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और छात्रों-नौजवानों को सम्बोधित करते हुए
कहा कि प्रधानमंत्री बदलने पर देश को न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि अपार खुशी
भी होगी। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही है।
अन्याय और भ्रष्टाचार का भाजपा राज में बोलबाला है। पूरे प्रदेश में कानून
का राज समाप्त हो गया है। आरएसएस नफरत फैलाने में जुटी हुयी है। भाजपा
सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता शासन-प्रशासन के भ्रष्ट
रवैये से त्रस्त है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल
हो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से
लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार की कुनीतियों नेे नौजवानों का
भविष्य अंधकार में फंसा दिया है। भ्रष्टाचार में प्रशासनिक व्यवस्था
पैरालाइज्ड हो गयी है। जिसके कारण कानून व्यवस्था का संकट पैदा हुआ है।
जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं है। यादव ने कहा कि भाजपा
सरकार में बड़े पैमाने पर लोगों को चिह्नित करके पीड़ित किया जा रहा है।
राज्य में निर्दोषों की हत्यायें चरम पर हैं। भाजपा समाज में जातिवाद फैला
रही है। समाज में जातिवाद के कारण पिछड़ापन है। भाजपा इसका इस्तेमाल
राजनैतिक स्वार्थ के लिये कर रही है। यादव ने जनता
को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा पता नहीं किस मुद्दे को
लेकर समाज में नफरत और दूरी फैला दे, कोई नहीं जानता। प्रचार माध्यमों,
टेलीविजन, अखबारों, पर कब्जा करके उसका चुनाव के दौरान एक पक्षीय इस्तेमाल
करना भाजपा का एजेंडा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर
प्रदेश में अन्याय की घटनाओं का सिलसिला जारी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को
आपराधिक राज्य बना दिया है। नौकरी और रोजगार नहीं बचे है। समाजवादी लोग ही
उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि की चिंता करते है। समाजवादी सामाजिक
सद्भाव और न्याय की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे। लोकसभा चुनाव बेहद
महत्वपूर्ण है। देश के लिये लोकतंत्र को सही दिशा में ले जाने के लिये
समाजवादी पार्टी जनता पर हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।
अखिलेश यादव ने सबकी जनगणना की मांग दुहराते हुए कहा कि जनसंख्या के
अनुपात के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा संविधान से प्राप्त
अधिकार और सम्मान छीनने पर तुली हुई है। भाजपा सरकारें राग-द्वेष से काम कर
रही है। जबकि समाजवादी न्याय और सम्मान दिलाने के पक्षधर है। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आयेंगे समाजवादी पार्टी के
विरूद्ध प्रचार तेज होगा। यह साजिश भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। समाजवादी
विकास का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। हम नई चुनौती के लिए तैयार है। भाजपा लाख
कोशिश कर ले लेकिन उनकी कोई युक्ति अब काम नहीं आ सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि राज्य की जनता
के बीच अखिलेश यादव की लोकप्रियता की कोई तुलना नहीं। वे परिपक्व नेता
है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुए उन्हें जनता आज भी याद करती
है। उनके नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास है। अखिलेश जी का कोई विकल्प
नहीं है। हम सब समाजवादी पार्टी की ताकत में उत्तरोत्तर वृद्धि तथा विस्तार
के लिए संकल्पबद्ध होकर अखिलेश के नेतृत्व को मजबूती देने का काम
करेंगे।
No comments:
Post a Comment