window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - राजस्थान और मध्य प्रदेश में वंदे मातरम के बैन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 2 January 2019

कानपुर - राजस्थान और मध्य प्रदेश में वंदे मातरम के बैन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला


 ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

कानपुर में नवाबगंज चौराहे पर  बजरंग दल छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की दरअसल यह विरोध राजस्थान और मध्य प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार के उस फैसले के प्रति था जिसमे वहां की मौजूदा सरकार ने वंदे मातरम के गायन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस फैसले पर जहां बयानबाजी का दौर जारी है तो अलग अलग शहरों में प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।




 इसी क्रम में आज राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और बजरंग दल के जिम्मेदारों का यह भी कहना है कि शायद यह फैसला ओवैसी के बयान को देखते हुए किया गया है जिसमें उन्होंने यह बात कही थी की कोई गर्दन पर छुरी भी रख दे तो वंदेमातरम नहीं बोलेंगे लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ देश में हमेशा आवाज उठाई जाएगी जिसके चलते आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।