window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - गंगा को अविरल बनाने की दशा में सामाजिक संगठन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 10 January 2019

फर्रुखाबाद - गंगा को अविरल बनाने की दशा में सामाजिक संगठन

रिपोट -पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद जिले में गंगा को अविरल बनाने की दशा में सामाजिक संगठनों ने  साधुओं के साथ जिला प्रसाशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । जिनके माध्यम से जिलाधिकारी मोनिका रानी से मांग की है कि गंगा में छपाई कारखानों से जो प्रदूषित पानी नालो के माध्यम से गिर रहा है उसको बन्द कराया जाए।यह कारखाने चांदपुर,खानपुर जटवारा जजीद के अन्य स्थानों से पानी छोड़ा जा रहा है।जो इलाहाबाद व मेलारामनगरिया में हजारो कल्पवासियों सहित साधुओं के लिए हानिकारक व कष्टकारक है।    



जबकि न्यायालय द्वारा इस प्रकार के कारखानों को बन्द करने के आदेश जारी किया जा चुका है।वही जूना अखाड़ा के महंत  सत्यगिरी महाराज ने चेतावनी देते हुए बताया कि गंगा में नाला को रोकने के लिए कई बार सन्त समाज अनशन कर चुका है लेकिन जिला प्रसाशन ने कोई ठोस कार्यवाही नही है।हमतो साधु है हमारे आगे पीछे कोई रोने वाला है हम न मारने से डरते हैं न ही मरने के लिए मां गंगा के लिए प्राण भी दे सकता हूं। बालक दास ने कहा कि जब सन्त अनशन पर बैठते है तो प्रसाशन नतमस्तक हो जाता है उसके बाद फिर वही रवैया शुरू कर दिया जाता है| 

  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।