window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - इंजिनियर ने होटल के कमरे में लगाई फ़ासी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 January 2019

कानपुर - इंजिनियर ने होटल के कमरे में लगाई फ़ासी


 
 
 
 
 ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एक होटल में इंजिनियर  ने संदिग्ध परिस्तिथियों में फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह होटल के कर्मचारी ने चाय के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई  आवाज नहीं आई  तो होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो आवाज लगाई लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ा तो इंजिनियर  फ़ासी के फंदे पर झूल रहा था जिसके बाद पुलिस ने जांच की और परिजनों को घटना की जानकारी दी वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
सहारनपुर के रहने वाले गौतम त्यागी डीजी कालेज के पास होटल निर्मल पैलेश में आकर एक हफ्ते पहले  ठहरे हुए थे। और देररात होटल के तीन सौ एक नंबर कमरे में  फ़ासी लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी अलका ने बताया की गौतम लिफ्ट के इंजिनियर थे और एक हफ्ते पहले काम के सिलसिले में कानपुर आये हुए थे कल रात में हम लोग फ़ोन कर रहे थे लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ और सुबह पुलिस ने हमे सुचना दी की उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। ग्वालटोली पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है उनके फोन की भी जांच की जा रही है की पोस्टमार्टम रिपोर्द आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।