window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-भाजपा जिलाध्यक्ष ने 47 सदस्यों को दिलाई भाजपा की सदस्यता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

कानपुर-भाजपा जिलाध्यक्ष ने 47 सदस्यों को दिलाई भाजपा की सदस्यता



ब्यूरो -रवि गुप्ता 
 
 मोदी सरकार और योगी सरकार की विचारधारा से प्रेरित होकर रविवार को शिक्षक पार्क में सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल के नेतृत्व में 47 सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता के लिए भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने सबको माला पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल होने की बधाई दी और पार्टी के कामो को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। मैथानी ने सभी सदस्यों को सदस्यता के लिए टालफ्री नम्बर पर काल कर सदस्यता ग्रहण करवाई।
 
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मोदी सरकार की विचारधारा को समझते हुए इन सभी ने संकल्प लिया है की मोदी सरकार को आगे बढ़ाना है क्योंकि यह गरीबो की सरकार है साथ ही इन 47 सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। वही सुभासपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल जी ने बताया कि हम सभी मोदी जी और योगी जी के देश और प्रदेश को आगे ले जाने वाली विचारधारा से प्रभावित हुए यह सरकार हर धर्म और वर्ग के लिए कार्य करती है जिसके बाद हम सभी ने भी भाजपा की सदस्यता ली है और संकल्प लिया है कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।