window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर - अस्पताल की समस्याओं को लेकर किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 February 2019

सुल्तानपुर - अस्पताल की समस्याओं को लेकर किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन


ब्यूरो सुल्तानपुर -रीतू श्रीवास्तव

कहते है वक्त बदल गया सरकार बदली  लेकिन गरीबो की बदहाली नही बदली एक तरफ करप्शन बढ़ रहा है गरीबो को लूटा जा रहा है और ए सरकार और उसके घूसखोर भ्रस्ट अधिकारी लूटने पर लगे है भ्रस्टाचार और बदहाली को सुधारने के लिए भारती किसान यूनियन हिन्द गुट के नेताओ ने लंभुआ कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल व्यवस्था को लेकर किसान नेता ने डॉक्टर के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा और तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन हिंद गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया की तहसील मुख्यालय का अस्पताल होते हुए भी डॉक्टरों की कमी, शौचालय, दवाइयां, एंटी रेबीज इंजेक्शन का भाव, गंदगी का अंबार, प्रसव के बाद सुविधा शुल्क लेने तथा दलालों का अस्पताल में रहना इत्यादि गंभीर समस्याएं हैं। जिसका निस्तारण कराना अति आवश्यक है। किसान नेता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग किया कि सभी समस्याओं का अगर शीघ्र निस्तारण नहीं होता है तो किसान आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।