window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव -सडीएम-एकादश ने कड़े मुकाबले में अधिवक्ता-एकादश को हराया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

उन्नाव -सडीएम-एकादश ने कड़े मुकाबले में अधिवक्ता-एकादश को हराया

 रिपोर्ट -विशाल सिंह 

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ नगर के इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय मैदान में आज एक मैत्री क्रिकेट मैच एसडीएम एकादश व अधिवक्ता एकादश के बीच संपन्न हुआ। एसडीएम एकादश ने टास जीतकर 8 ओवर के मैच में विपक्षी टीम को 49 रन का लक्ष्य दिया था।  

जिसमें उपजिलाधिकारी बांगरमऊ प्रदीप कुमार के द्वारा खेली गई महत्वपूर्ण पारी के 12 रन भी शामिल थे। कड़े मुकाबले में अधिवक्ता एकादश निर्धारित ओवरों में लक्ष्य पूरा न कर सकी और मैच गंवा दिया। एसडीएम एकादश की टीम ने मजबूत क्षेत्ररक्षण से भी अधिवक्ता एकादश के खिलाड़ियों पर पूरे मैच में लगातार दबाव बनाए रखा। मैन ऑफ द मैच का खिताब विनोद कुमार ने जीता। मैच की समाप्ति पर विजेता खिलाड़ियों और उपविजेता टीम को चेयरमैन नगर पालिका बांगरमऊ इजहार खा गुड्डू व उप जिलाधिकारी बांगरमऊ प्रदीप कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।