window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- अवैध खनन की खबर का संज्ञान लेते हुए नायव तहसीलदार ने तीन टैक्टरों को मिट्टी भरे हुए मसेनी रोड पर पकड़ लिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 25 February 2019

फर्रुखाबाद- अवैध खनन की खबर का संज्ञान लेते हुए नायव तहसीलदार ने तीन टैक्टरों को मिट्टी भरे हुए मसेनी रोड पर पकड़ लिया






रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

अवैध खनन की लगातार चलाई जा रही थी खबर का संज्ञान लेते हुए नायव तहसीलदार ने तीन टैक्टरों को मिट्टी भरे हुए मसेनी रोड पर पकड़ लिया है।इन टैक्टरों से प्लाटों में मिट्टी डाली जा रही थी।जबकि नियम के अनुसार अपने खेत से मिट्टी उठाकर अपने ही प्लाट में डालने के लिए अनुमति दी जाती है।लेकिन खनन माफिया किसी के खेत से मिट्टी उठाकर किसी के अन्य के प्लाटों में खुलेआम डाल रहे है।जब आज खनन माफियाओं के टैक्टर अधिकारियों द्वारा पकड़े गए तो उन्होंने अधिकारियों की पोल खोलना शुरू कर दी ग्राम  प्रधान पति अमेठी कोहना देवेंद्र चौहान व नरेंद्र अवस्थी ने प्रसाशन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया जिसमें इन लोगो ने कहा कि मैने घूस नही उसी बजह से मेरे मिट्टी भरे टैक्टर सीज किये जा रहे है।लेकिन हकीकत कुछ और ही है।मिट्टी खनन के लिए निम्न नियमो का पालन करना पड़ता है जैसे यदि किसी को भराव डालने के लिए अपने खेत से मिट्टी उठाने के लिए पड़ोसी खेत मालिक से हलफनामा लगवाना पड़ता है कि मिट्टी खनन से उसको कोई परेशानी नही है।तीन घन मीटर से अधिक गहराई में खुदाई नही कर सकते है।लेकिन बिना लाइसेंस के प्लाटों की बिक्री करने वाले खनन माफिया नियमो को ताख में रखकर पुलिस व राजस्व अधिकारियों से मिलकर अपनी अपनी दुकानें खुलेआम चला रहे है।नायव तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन व बिना कागजो के टैक्टर चलाये जा रहे है उनको आज पकड़ा गया है।आगे भी कार्यवाही की जायेगी।जिले में बोर्ड परीक्षाएं चल रही है।जिस कारण अभी ब्यस्त थे जिस कारण यह लोग अवैध खनन कर रहे थे।जो दण्डनीय कार्यवाही होगी वह की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।