window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - मोर्चो की बैठक.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 February 2019

लखनऊ - मोर्चो की बैठक..




रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा  ब्यूरो लखनऊ

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विगत कार्यक्रमों की समीक्षा, वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों में जुटने का आवाह्न तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा बताई गई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी द्वारा चल रहे अभियानों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों को सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता रखना है। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा की तथा मेरा परिवार-भाजपा परिवार सहित कमल विकास ज्योति तथा बाइक रैली अभियान में एक-एक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित की। श्री बंसल ने कहा कि बाइक रैली के बाद भाजपा लोकसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इससे पूर्व मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के चैथे चरण में 18 से 22 फरवरी तक एक-एक बूथ तक पहुंचकर संपर्क करना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बाबूराम निषाद एवं ब्रज बहादुर जी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।