window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-पालकी पर बैठकर निकली साईं भगवान की भव्य कलश यात्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

कानपुर-पालकी पर बैठकर निकली साईं भगवान की भव्य कलश यात्रा

 
 
 ब्यूरो  कानपुर -रवि गुप्ता 
 
हर वर्ष की भांति पीरोड के गांधीनगर के गणेश पार्क स्थित साईं नाथ मन्दिर में 19 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके चलते रविवार को वार्षिकोत्सव के पहले दिन साईं भगवान को पालकी पर बैठाकर श्रद्धालु अपने आराध्य की पालकी निकाल रहे थे इस दौरान  भक्त नाचते गाते हुए साईं नाथ के जयकारे भी लगाते हुए दिखाई दिए वही पालकी के साथ साथ कलश यात्रा भी निकाली गई जिसका लोगों ने जगह जगह फूलों की वर्षा करते हुए कलश यात्रा का स्वागत किया यह यात्रा मन्दिर से निकलने के बाद लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में घूमते हुए वापस साईं धाम मंदिर पहुंची जिसके बाद महायज्ञ का अनुष्ठान भी शुरू किया गया 
 
 
इस दौरान हज़ारो की संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए आयोजक महेंद्र शुक्ला (दद्दा) ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन  कलश यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओ ने अपने सिर के ऊपर कलश रखकर क्षेत्र के सीसामऊ बाजार,पीरोड, जरीब चौकी से होकर अंत मे मंदिर पहुंची हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं नाथ के जन्मोत्सव के मौके पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया और आज से ही विशाल यज्ञ का आयोजन शुरू हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।