window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कांग्रेस के नेता क्या संदेश देना चाहते है ? ---- प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

कांग्रेस के नेता क्या संदेश देना चाहते है ? ---- प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय...

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंगलवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान करना कांग्रेस कब बंद करेंगी। उन्होंने कहा कि कभी ओसामा बिन लादेन को ‘जी’ कहा जाता है तो कभी पुलवामा के हत्यारे अजहर मसूद को ‘जी’ कह कर संबोधित करने वाले कांग्रेस के नेता क्या संदेश देना चाहते है ? उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में फ्रेंडली मैच खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, बसपा जैसे दलों ने ही दस सालों तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार को समर्थन देकर भ्रष्टाचार का समर्थन किया और जनधन की लूट कराई। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के राज में उ0प्र0 विकास के दौड़ में पिछड़ गया। उ0प्र0 की पहचान अपराध व भ्रष्टाचार के केन्द्र के रूप में पूरे देश में होने लगी। सपा, बसपा जैसे दलों ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर राज्य की जनता के साथ छल किया। उन्होंने कहा मोदी-योगी की सरकार में किये गये कार्यो ने उ0प्र0 को देश में शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है। राज्य की जनता भी भाजपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में उ0प्र0 से 74+ के संकल्प के साथ मतदान करेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज पार्टी मुख्यालय पर सपा, बसपा, कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेताओं को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे।




डा0 पाण्डेय ने कहा वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना है। पूरे देश की जनता ने मान लिया है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और अधिक विकसित हो सकता है। गरीबों के कल्याण और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उ0प्र0 में मोदी-योगी सरकार द्वारा किये गये जनकल्याण के कार्यो से प्रभावित होकर आज विपक्षी दलों के कद्दावर व जनाधार वाले नेताओं जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में एक पहचान है वे भाजपा के सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकाल में उ0प्र0 में सिर्फ लूट हुई, भ्रष्टाचार हुआ। जबकि मोदी-योगी सरकार ने उ0प्र0 मंे विकास की अनेको अनेक योजनाएं लागू की और आमजन के कल्याण की दिशा में कई निर्णायक योजनाओं को लागू करने का काम किया। डा0 पाण्डेय ने आज विभिन्न दलों से आये नेताओं और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी के विजय अभियान में सक्रियता पूर्वक जुट जाये।आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सपा के पूर्व सांसद नगीना यशवीर सिंह धोबी (बिजनौर), राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बंश नारायण सिंह पटेल (जौनपुर), बसपा के पूर्व विधायक गोटियारी लाल दवेश (आगरा), 2014 में काशी से मा0 मोदी जी के खिलाफ लड़े बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल (वाराणसी), कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चैधरी (सहारनपुर), सोशल वर्कर, टीवी डिवेटर कैप्टन सिकन्दर रिजवी (लखनऊ), बसपा के फतेहाबाद पूर्व प्रत्याशी उमेश सैतियां (आगरा), बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रत्याशी उम्मेद सिंह (प्रतापगढ़), अवकाश प्राप्त पुलिस महानिदेशक शिवनाथ चक (इटावा), अवकाश प्राप्त आयकर आयुक्त डा0 राम समुझ (गोरखपुर) एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधारमण तिवारी (गोरखपुर) सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे।  सदस्यता ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।