window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - मुख्यमंत्री ने समर्पण निधि अभियान के तहत 2 लाख 51 हजार का चेक सौंपा... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

लखनऊ - मुख्यमंत्री ने समर्पण निधि अभियान के तहत 2 लाख 51 हजार का चेक सौंपा...


 
 
महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 मार्च से शुरू की गई समर्पण निधि  अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया मौजूद रहे। पार्टी द्वारा शुरू किये गए समर्पण निधि अभियान के तहत सभी मंत्री गण, सांसद, विधायक, आयोगों/निगमों के अध्यक्ष व अन्य जन प्रतिनिधि भी समर्पण निधि अभियान में सहभागिता करते हुए  धनराशि पार्टी कोष में जमा करायेंगें। यह अभियान 17 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी मुख्यालय पर समर्पण निधि की धनराशि का चेक सौंपने के बाद पूरे पार्टी कार्यालय में अलग-अलग स्थानों पर जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया साथ ही पार्टी मुख्यालय पर निर्मित हुए सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया भी कार्यालय भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।
 
 






No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।