window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); चार वर्षों की भांति चुनावी वर्ष में भी हिंदू मुसलमान न बनकर किसान नौजवान बनें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 2 March 2019

चार वर्षों की भांति चुनावी वर्ष में भी हिंदू मुसलमान न बनकर किसान नौजवान बनें


जिला संवाददाता 
आज विचार यात्रा के 11वें  दिन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमणि पांडे सुदामा  ने रुधौली ,जिनवा, भिरिया, मनौरी, सल्टौआ, में जनसंपर्क करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि 4 वर्षो की भांति चुनावी वर्ष में भी हम हिंदू मुसलमान अगड़ी पिछड़ी में ना बांटकर किसान नौजवान बने तभी हमारी समस्या का समाधान होगा क्योंकि 4 वर्ष किसानों नौजवानों के मुद्दे पर विफल सरकारें 

चुनावी वर्ष में हमें हिंदू मुसलमान अगडी पिछड़ी में बांटकर अपने सत्ता का स्वार्थ सिद्ध करते हैं और हमें मूलभूत सुविधाओं से गुमराह कर देते हैं ऐसी स्थिति में यदि हमें देश के 70% ग्रामीणों का वास्तविक विकास करना है तो हमें कृषि उत्पाद के दाम खाद बीज पानी नौजवानों के रोजगार जैसे बिंदुओं पर मतदान करना होगा इस बार हम जाति धर्म, धनबल ,दलबल ,बाहुबल, का परित्याग कर सिर्फ और सिर्फ जो 5 साल जनता की असली सेवा करता हो उसके पक्ष में मतदान करें अच्छे लोग चुनाव जीतेंगे तो अच्छी सरकार बनेगी और अच्छा कार्य होगा


 इस मौके पर विवेक पांडे बृजेश यादव कन्हैयालाल तिवारी भूपेंद्र पांडे पवन वर्मा मोनू वर्मा अखिलेश वर्मा अभिषेक शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे



यह भी देखे 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।