window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - पंजाबी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारे का आयोजन... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 March 2019

वाराणसी - पंजाबी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारे का आयोजन...

 
 
 
कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
 
 परम पूज्य संत पंजाबी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर रामजानकी मठ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुए सप्ताह व्यापी हनुमान चालीसा कथा ज्ञान यज्ञ के विश्राम के बाद आज पूर्वांन्ह से मठ प्रांगण में पूज्य महाराज के चरण पादुका का विधिवत पूजन महामंडलेश्वर महन्त राजकुमार दास द्वारा किया गया तत्पश्चात संतो एवं भक्तों ने मठ प्रांगण में भजन, कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे मठ को मधुर ध्वनि से गुंजायमान कर दिए इस अवसर पर महंत राजकुमार दास ने कहा कि परम पूज्य महाराज उच्च कोटि के विद्वान व संत थे वे सदा मानव कल्याण व  भगवत प्राप्ति के लिए चिंतन एवं मनन किया करते थे उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर हम सभी संत एवं भक्त जन चलने का प्रयास कर रहे हैं इस अवसर पर मठ में बृहद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज के साथ ही काशी के साधु संत एवं भक्तों ने भाग लिए  संतों का स्वागत एवं दक्षिणा मठ के प्रभारी राम लोचन दास ने दी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।