window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हमीरपुर - ओडीएफ के नाम पर लोगों से भद्दा मजाक... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 March 2019

हमीरपुर - ओडीएफ के नाम पर लोगों से भद्दा मजाक...

रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा

स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार दावे हवा हवाई साबित हो रहे है ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जनपद के मौदहा विकास खंड से सामने आया है जहां ओडीएफ के नाम पर लोगो से भद्दा मजाक किया जा रहा है लोगों को स्वीकृत पत्र देने के बावजूद भी एक साल से बने अधबने शौचालयो का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण आज भी ग्रामीण खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं




मामला मौदहा विकास खंड के रोहारी गांव का है जहां पर ओडीएफ के नाम पर लोगों से छलावा किया जा रहा है एक साल पहले शौचालय के लिए गड्ढे खुदवाने के बाद भी लोगों को शौचालय निर्माण के लिए भुगतान नहीं किया गया है लोगों ने अपने पास से आधे अधूरे शौचालय तो बनवा लिए है लेकिन अब धन आभाव के कारण उनके शौचालय अधर में लटके हुए है  पिछले एक साल से ग्रामीण भुगतान की आस लगाए बैठे हैं  कागजों में तो ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया है लेकिन बात ज़मीनी हकीकत की जाय तो स्वच्छ भारत मिशन की  खुले में शौच से मुक्त करने की यह योजना, दम तोड़ती नजर आ रही है साथ ही साथ गाँव की ज्यादातर सड़के चलने लायक स्थिति में नहीं है नालियों के कीचड से सड़के लबालब हो गयी है लोगों को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वही जिले के आलाधिकारी मामले को गभीरता न लेते हुए स्वच्छ भारत मिशन पर  पलीता लगाते नजर आ रहे है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।