window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आत्मसात करते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आत्मसात करते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे..





महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आत्मसात करते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन-जन भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष हमीरपुर से बसपा के पूर्व सांसद रहे व सपा सरकार में महाधिवक्ता रहे विजय बहादुर सिंह, सपा सरकार में मंत्री रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व विधायक प्रो0 रामआसरे कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस श्रीमती विनीता कुमार ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के कई राजनैतिक दलों का भाजपा को समर्थन देना जारी है। इसी कड़ी में मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी बिजेन्द्र नागर ने अपना समर्थन पत्र मा0 प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ को सौंपा।इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झडफिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं गोविन्द नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।