window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); नेताजी नशे में धुत होकर पर्चा भरने पहुंच गए, पहुंच गए जेल ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

नेताजी नशे में धुत होकर पर्चा भरने पहुंच गए, पहुंच गए जेल ...





बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट पर नामांकन भरने पहुंचे एक निर्दलीय उम्मीदवार को हवालात की हवा खानी पड़ी। दरअसल बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है और नेताजी नशे में धुत होकर पर्चा भरने पहुंच गए थे।नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए बने हेल्पडेस्क के पास राजीव अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचने। उनके मुंह से शराब की बू आने पर वहां मौजूद कर्मियों ने इसकी जानकारी सदर अनुमंडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दी, जिसके बाद उन्हें नामांकन के लिए रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में नामांकन के लिए जाने दिया गया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने सिंह को अपने कक्ष में बिठा कर रखा और उनकी जांच के लिए पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पांच बजे सभी उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सिंह को जांच के लिए समाहरणालय सभाकक्ष ले जाया गया। मशीन से जांच के दौरान उनके शरीर में 117.6 एमएल शराब होने की पुष्टि होने पर उन्हें न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया चुनाव पर्यवेक्षक एम शैलेंद्रन ने बताया कि भागलपुर के रहने वाले निर्दलीय उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह जब नामांकन भरने कलक्ट्रेट पहुंचे तब वह नशे में धुत थे। उनका ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ करवाया गया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई।उसके बाद उन्हें प्रतिबंधित कानून के उल्लंघन के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दरअसल अप्रैल 2016 में नीतीश सरकार ने राज्य में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।