window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - प्रधानमंत्री की रैली में लगेंगे एंटी ड्रोन डिटेक्टर... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 March 2019

कानपुर - प्रधानमंत्री की रैली में लगेंगे एंटी ड्रोन डिटेक्टर...

 
रिपोर्ट - रवि गुप्ता 
 
प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की आठ मार्च को शहर के निराला नगर के रेलवे ग्राउण्ड में होने वाली जनसभा को लेकर चल रही तैयारियो के चलते जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस के अधिकारी लगातार मानीटरिंग कर रहे है,,मैदान के आस पास रहने वालो की आइडिंटी की लिस्ट तैयार करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओ पर अधिकारी चर्चा करने के बाद उसे बेहतर करने में लगे हुए है।जिसको लेकर निराला नगर के रेलवे ग्राउण्ड में पीएम मोदी की रैली की   तैयारियो को अंतिम रुप दिया जा रहा है,वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  खासा इंतजाम किये  अंदर से लेकर बाहर तक हर जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए जा चुके है जिसको लेकर मंगलवार को एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियो ने जायजा लिया। प्रधानमंत्री की रैली के स्थल के आस पाल लगभग एक से दो किलोमीटर के दायरें में रहने वाले लोगो की भी लिस्ट तैयार की जा रही है,,आरएफ के जवानो ने मैदान के आस पास की सुरक्षा को परखने के साथ ही रुट मार्च भी किया ,,.रैली के दौरान आने वाली समस्याओ से भी अधिकारियो को अवगत करवाया जा रहा है,,,जिसके बाद मैदान के चारो तरफ के अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है,एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि आईआईटी की मदद से सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मैदान के आस पास दायरे में एंटी ड्रोन डिटेक्टर लगाये जा रहे है,,ताकि किसी भी खतरे को तत्काल डिटेक्ट कर लिया जाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।