window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - अंध विधालय के बच्चों के साथ मनाई होली.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 March 2019

कानपुर - अंध विधालय के बच्चों के साथ मनाई होली..

 


रिपोर्ट - रवि गुप्ता

 उठान एक आशा फाउंडेशन के सदस्याओं द्वारा नेहरू नगर अंध विधालय में दृष्टिही बच्चों को होली पर्व के अवसर पर पिचकारी, रंग, अबीर, गुलाल तथा गुझिया, पापड, चिप्स आदि बांट कर उनके साथ खुशिया मनाई और रंग खेला। इस अवसर पर अंध विधालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाये समय समय पर दृष्टिहीन बच्चों के लिए कुछ न कुछ करती रहती है। त्योहारो पर संस्थाओं के सदस्य आते है और बच्चों को जरूरत की सामग्री भेंट करते है उनके साथ समय बिताते है ऐेसे में इन बच्चों को उत्साह बढता है और उनका मनोबल मजबूत होता है साथ ही यह एहसास भी होता है कि समाज में उन्हे भी पूंछने वाला कोई है उनकी भी समाज को जरूरत है और ऐसे लोगो तथा संस्थाओं को हम धन्यवाद करते है कि अपनी खुशियों के साथ वह ऐसे बच्चों के होठों पर भी मुस्कान बिखेरते है जो इसके अधिकारी है। इस दौरान डिम्पल, अपर्णा सोनिका, मोनिका, गार्गी, नैना, कंचन, अर्चना, रूबी, सरिता, कोपल, पल्लवी, अशुल, आरती आदि मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।