window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हमीरपुर - नई पहल शिक्षा परियोजना! .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 March 2019

हमीरपुर - नई पहल शिक्षा परियोजना! ..

रिपोर्ट -  तुफ़ैल ताहा

हमीरपुर में एक्शन एड और यूनीसेफ के सहयोग से संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत जिला स्तरीय कनवरजेंस की बैठक स्थानीय श्याम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई जो बच्चे आउट आफ स्कूल हैं उनकी पढ़ाई को लेकर और सरकारी विद्यालयों के बच्चों की उपस्थिति को लेकर चर्चा की गई। 
 

बुंदेलखंड में हो रहे मौसमी पलायन ईंट भट्टों में काम करने वाले जिन मजदूरों के बच्चें पढ़ने नहीं जाते हैं उन पर चर्चा की गई। वहीं एक्शन एड टीम की जिला समन्वयक मोनिका व असफिया ने संचालन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी डा. दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा के बारे में कहा कि विद्यालयों के लिए काफी पैसा भी आ रहा है। जिससे उनकी तस्वीर बदल रही है। उन्होंने आउट आफ स्कूल बच्चों की शिक्षा पर कहा कि अब ड्राप आउट बच्चे होना एक अभिशाप है। इस अभिशाप को आने वाले 2021 को जिले में शिक्षा के अभाव की कमी को दूर करके समस्त जिले में शत प्रतिशत अधिकार बच्चे साक्षर करने की बात कही गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।