window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - केन्द्र और प्रदेश सरकारें चुनावी वर्ष में जनता को लुभाने की दृष्टि से लगातार सौगातों की बौछार कर रही .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

लखनऊ - केन्द्र और प्रदेश सरकारें चुनावी वर्ष में जनता को लुभाने की दृष्टि से लगातार सौगातों की बौछार कर रही ..

 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारें चुनावी वर्ष में जनता को लुभाने की दृष्टि से लगातार सौगातों की बौछार कर रही हैं क्योंकि उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर करने की धारणा बना रखी है, जिसका केन्द्र सरकार को आभास हो चुका है। पांच वर्ष तक जुमलेबाजी ओर झूठे आष्वासनों के साथ साथ राममन्दिर और निर्मल गंगा जैसे भावनात्मक विचारों को फैलाकर इस सरकार ने जनहित को नाकारते हुये देश को पीछे धकेलने का कार्य किया है। 


 डाॅ0 अहमद ने कहा कि देश  में लगातार प्रबुद्व वर्ग की संख्या बढती चली जा रही है और झूठे प्रलोभनों को पहचानने की क्षमता इस वर्ग में भरपूर होती है। विगत पांच वर्षो के कार्यकाल की समीक्षा की दृष्टि से बेकारी, बेरोजगारी, मंहगाई, कानून व्यवस्था, महिलाओं का उत्पीडन एवं युवा वर्ग के भटकाव के साथ साथ जनहित की अनदेखी ही इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड है जिसे देश  और प्रदेश  के प्रबुद्व वर्ग ने तैयार कर लिया है। यदि सामाजिक आवष्यकताओं का ध्यान एवं विकास करने की इच्छा भाजपा नेताओं में पहले थी तो इन सौगातों को चार साल पूर्व ही क्यों नहीं दिया गया? स्पष्ट है कि जनता को लुभाने और भ्रमित करने का माध्यम इन सौगातों को बनाया जा रहा है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 और उसकी राजधानी भाजपा द्वारा बहुप्रचारित स्वच्छता अभियान की रैकिंग में ही पिछड गयी है। केवल प्रदेश  के मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा के प्रतिनिधि अपनी पीठ स्वयं ठोक लेते हैं। जबकि वास्तविक धरातल पर इनका क्रियाकलाप जनविरोधी है प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखाकर सत्ता से बाहर कर देगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।