window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - एक्सीडेंट में एक की मौत,एक गंभीर.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 17 March 2019

उन्नाव - एक्सीडेंट में एक की मौत,एक गंभीर..

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला 

जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है ।और इसका खमियाजा लोगो को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है ।आपको बता दे उन्नाव जनपद  के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अतरधनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास से मोटरसाइकिल से विमल व साथी छुन्नू जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर विमल की दर्दनाक मौत हो गए और साथी छुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई वही बांगरमऊ सीएची डॉक्टर ने बताया कि एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमे दो लोगो को लाया गया  एक मृत अवस्था मे लाया गया था और दूसरा छुन्नू जिसको हेड इंजरी हुई  आसीवन थाना क्षेत्र का आता है उसे जिला अस्पताल उन्नाव रिफर कर दिया गया है ।



एक एक्सीडेंट हुआ है मोटरसाइकिल का उसको किसी अज्ञात वाहन ने अतरधनी के निकट टक्कर मार दी उसमे दो लोगो को लाया गया उसमे एक अज्ञात नाम का मृत अवस्था मे लाया गया दूसरा जो है उसका नाम छुन्नू सन ऑफ बद्री प्रसाद वो आसीवन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आता है उसको हेड इंजरी है उसको डिस्ट्रिक हॉस्पिटल उन्नाव के लिए रिफर कर दिया गया है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।