window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - आचार संहिता का असर ..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 11 March 2019

कन्नौज - आचार संहिता का असर .....

 रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
 
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अपने प्रशासनिक अमले के साथ खुद डीएम सड़को पर उतरे।  जिसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्र्डिंग्स को हटवाना शुरू कर दिया। सभी थानोें की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जैसे ही चुनाव आयोग ने 2019 की लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया और आचार संहिता लागू हुई वैसे ही डीएम ने सभी टीमों को एलर्ट कर खुद भी सड़क पर उतरकर सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर आदि हटवाना शुरू कर दिये । बताते चले कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा करते ही आचार सहिंता लागू हो गई। ऐसे में निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन कराने के लिए रविवार शाम को ही जिले के अधिकारी सड़क पर निकल आये और कर्मचारियों व नगर पालिका टीम से होर्डिंग-बैनर उतरवाने में लग गए। डीएम रविन्द्र कुमार, एसडीएम शैलेश कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाली प्रभारी बिनोद मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घूम-घूम कर सड़क किनारे लगे होर्डिंग-बैनर उतरवा दिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।