window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - गंगा अभी भी मैली है। किसान परेशान ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 March 2019

वाराणसी - गंगा अभी भी मैली है। किसान परेशान ...

 


 कैलाश सिंह विकास ब्यूरो 

 भारत अभी भी गो-मांस का निर्यात कर रहा है। आखिर ये सब कब बंद होगा, क्या कोई उत्तर है इसका मोदी जी के पास।” ये सवाल हैं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के। बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने ये बातें मीडिया से कहीं। मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने राहुल गांधी द्वारा आतंकी हाफिज सईद को ‘जी’ कहने पर कांग्रेस अध्‍यक्ष का बचाव किया है।

घोषणापत्र पढ़कर ही करें वोट
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश से अपील कर रहे हैं की वोट ज़रूर करें पर वो अपने पहले के किए हुए वायदे को कब पूरा करेंगे ये नहीं बता रहे हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री चैनलों पर छाए हुए हैं और गंगा अभी भी मैली है। उन्होंने नौजवानों से अपील की वो घोषणा पत्र पढ़कर ही वोट करें ताकि बाद में अपना हक मांग सकें।

रमजान में मतदान गलत नहीं

रमज़ान में चुनाव की तारीख पर मचे बवाल पर शंकराचार्य ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा कि रमज़ान में मतदान रद्द करने का मुद्दा गलत है। निर्वाचन है तो सभी को हाज़िर होना पड़ेगा।

राहुल से गलती हो गयी

राहुल गाँधी आतंकियों को जी कह कर संबोधित कर रहे है के सवाल पर उन्होंने कहा वाणी का स्खलन है। इसको तूल नहीं देना चाहिए, गलती से निकल गया होगा। वो सुधार लेगा।

मंदिर पर कोई समझौता नहीं करेंगे

राममंदिर मध्यस्था को लेकर बने पैनल में रविशंकर जी को लेकर सवाल खड़े हो रहे है, इस पर शंकराचार्य ने कहा कि कोर्ट की पहल है, तो विचार सभी को रखना चाहिए। हमने अपना प्रतिनिधि भेज दिया है। वो अपनी बात प्रस्तुत करेंगे। आठ हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे। फिर विचार होगा, लेकिन मंदिर को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।पट्टाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के शिवाला स्‍थित चेतसिंह किले में किया गया, जिसमें श्रोत्रिय ब्रम्हनिष्ठ स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी जी महाराज को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पूर्ण विधि विधान से पावन पट्टाभिषेक (नियुक्त) किया गया।ये पूरा आयोजन द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की देखरेख में हुआ। इस दौरान उन्होंने नौजवानों से चुनावी घोषणा पत्र पढ़कर वोट करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।