window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मजबूत बूथ समितियां ही भाजपा की ताकत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

मजबूत बूथ समितियां ही भाजपा की ताकत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने सकलडीहा विधानसभा में गुलशन महाविद्यालय सराय बलुआ में बूथ समिति सम्मेलन में कहा कि आज पार्टी के तरफ से बूथ समितियों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और भाजपा के मजबूत बूथों ने पार्टी को मजबूत किया है। भाजपा के मजबूत बूथों से ही पार्टी चुनाव जीतने का काम करती हैं और मजबूत बूथ ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाते है। बूथ के एक-एक कार्यकर्ता की मजबूत अभेद्य बूथ की संरचना ही प्रदेश में अबकी बार उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करेगी। चन्दौली लोकसभा क्षेत्र को देश के पांच बिकसित क्षेत्रों में शामिल करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। 


उन्होनो कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया। विकास के नाम पर झूठा आश्वासन दिया। इस बात को अब जनता जान चुकी है और इस चुनाव में सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस का भी पत्ता साफ हो जाएगा और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में ऐतिहासिक सरकार बनेगी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे है, वह देश व अपनी पार्टी को क्या सुरक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी जी की सक्रियता से राहुल गांधी का कांफिडेंस लूज हो गया है, अपनी हार को देखकर राहुल गांधी बचने का रास्ता तलाश रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी को दलित और गरीब प्रिय नहीं है बल्कि उन्हें दौलत प्रिय है और मोदी जी को गरीब प्रिय है जिनके पैर धुलकर वह उनकी सेवा कर रहे है।बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अनिल सिंह, प्रभारी ओमकार केशरी, राज्य मंत्री अनिल राजभर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।