window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये पर सब निकले झूठे - सी0एल0 वर्मा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये पर सब निकले झूठे - सी0एल0 वर्मा

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

 मोहनलालगंज के बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने मोहनलालगंज के पासिन ढकवा, खुरखुन्दापुर, गौरिया कला, बस्तिया, जौखण्डी, सिरौना, आदमपुर नौबस्ता, भदुआ, भितौली, नवीनगर में आयोजित नुक्कड़ जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका ये स्नेह, आशीर्वाद, आशाएं और आकांक्षाएं ही मेरी ऊर्जा है। ऐसी भयंकर गर्मी के बीच जब आपकी आंखों में जब ये चमक देखता हूँ, ये भरोसा देखता हूं, ये आत्मविश्वास देखता हूं तो मेरा विश्वास और भी मजबूत हो जाता है। ये लोकसभा का चुनाव इस प्रदेश और देश की तकदीर तय करेगा। आने वाले पांच साल में इस देश की दिशा क्या होगी इसका निर्णय आप जनता को करना है। पांच साल पहले जो सरकार बनी थी वो हमारे सामने है, पांच साल पूरे हुए है, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला, भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये पर सब झूठे निकले।

 
 श्री वर्मा ने कहा कि महागठबंधन से देश में महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है और एक नया देश बनाने के लिये नयी सरकार चाहिए। नयी सरकार ही देश को नया प्रधानमंत्री देगी। देश को झूठ और धोखे से बचाना है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।