window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); रिकार्ड मतों से जीतेंगे राजनाथ सिंह - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 April 2019

रिकार्ड मतों से जीतेंगे राजनाथ सिंह - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय


न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लखनऊ संसदीय सीट से इस बार भी राजनाथ सिंह लाखों मतो से विजयी होंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री सिंह लगभग 02 लाख 72 हजार मतों से चुनाव जीते थे इस बार वह अपनी पिछली जीत का रिकार्ड तोड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए राजनाथ सिंह जी ने 24×7 काम किया है। 5 वर्षो में उन्होंने 23 हजार करोड़ की विकास योजनाएं शुरू करायी। लखनऊ में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया। स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के जाम से निजात दिलाने के लिए सड़के, ओवर ब्रिज, मैट्रो के विस्तार आदि पर विशेष ध्यान दिया। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत बेहतर हुई है। सपा-बसपा के शासन काल में माफियाओं ने राजधानी लखनऊ को अपना वसूली का अड्डा बना लिया था। माफिया खुले आम सड़कों पर बैखोफ घूमते थे, फोटो खिचवाते थे यहां तक कि जब पत्रकार मित्रों ने उनकी पोल खोलना शुरू किया तब पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई। सरकारी संरक्षण के कारण पुलिस प्रशासन इन माफियाओं का कुछ नहीं बिगाड़ पाया था। बिल्डरों, दुकानदारो से खुली वसूली होती थी। श्री सिंह ने राजधानी वासियों को सुरक्षित जीवन जीने के लिए जो भी आवश्यक था वह सब किया। 
 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी से तथा प्रशासनिक अधिकारियों से लखनऊ के विकास तथा आमजन के लिए पूरे कार्यकाल समय-समय पर लखनऊ आकर तथा दिल्ली से फोन पर संपर्क बनाये रखा। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा-सुरक्षा व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लखनऊ वासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार से दिलाने का काम किया।  डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी के सपनों का भारत मोदी जी ने बनाया, वहीं उनके सपनों का लखनऊ राजनाथ सिंह जी ने बनाया है। लखनऊ के मतदाताओं से अपील करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि इस वार फिर मोदी सरकार के लिए तथा लखनऊ के सर्वांगीण विकास व आधुनिक लखनऊ बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर श्री सिंह के हाथों को मजबूत करें तथा मोदी जी को ताकत दे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।