window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 34 लाख की लूट में एसटीएफ की टीम के साथ नामजद बंथरा के पूर्व कोतवाल निलंबित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 April 2019

34 लाख की लूट में एसटीएफ की टीम के साथ नामजद बंथरा के पूर्व कोतवाल निलंबित

लूट मामले में एसटीएफ की टीम के साथ नामजद बंथरा के पूर्व कोतवाल बृजेश कुमार सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में रहने वाले व्यापारी मो. लुकमान एवं उसके भाई सलाहउद्दीन को 3 मार्च को एयरपोर्ट से अगवा करके 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ली गई थी।एसएसपी कलानिधि नैथानी की जांच में तत्कालीन कोतवाल की घोर लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। मामले में एसटीएफ के तत्कालीन सीओ तत्कालीन सीओ विजय प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की गई है। 
 
 
सीओ के साथ रहे निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी और आरक्षी भी निलंबित होंगे। एसएसपी की जांच रिपोर्ट पर रविवार तड़के बंथरा थाने में एसटीएफ की टीम के साथ तत्कालीन कोतवाल बृजेश कुमार सिंह के खिलाफ लूट, धमकी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी के मुताबिक मो. लुकमान की शिकायत पर जांच में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह की घोर लापरवाही उजागर हुई थी। इस पर बृजेश को लाइन हाजिर कर दिया गया था। लूट, धमकी व भ्रष्टाचार के मुकदमे में नामजदगी होने पर निरीक्षक बृजेश के निलंबन के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई थी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 9 मार्च को एसटीएफ के सीओ विजय प्रताप यादव को सुल्तानपुर के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी को आर्थिक अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।