window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने वाले 9 प्रत्याशियों की किस्मत सोमवार को ईवीएम में कैद हो गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 30 April 2019

फर्रुखाबाद - लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने वाले 9 प्रत्याशियों की किस्मत सोमवार को ईवीएम में कैद हो गई


 
रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

 जिले में 59.37 प्रतिशत वोटिंग हुई हालांकि बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राजपूत सपा बसपा गठबंधन से मनोज अग्रवाल को और कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए जिलेभर में सोमवार को मतदाताओं ने अपने सांसद को चुनने के लिए मतदान किया सुबह बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया सूरज ढलते शाम बजे बंद हो गई.लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई जो कि देर शाम मतदान के बाद सातनपुर नवीन मंडी स्थल में बनाए गए स्टॉक रूम में रखवा दी गईजिले में 70 लाख से ज्यादा पात्र मतदाताओं के लिए 1315 मतदान केंद्र बनाए गए थे. हालांकि प्रारंभ में कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना जरूर मिली थीजिसे बाद में दूर कर लिया गया. वहीं बसपा प्रत्याशी मनोज अग्रवाल किसी अज्ञात समर्थक ने वोटिंग करते हुए वीडियो बनाकर जिला समाजवादी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया. जिस पर संज्ञान लेते हुए  जिलाधिकारी के आदेश पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई. वोटर लिस्ट की गड़बड़ी सामने आई. प्रत्याशियों को जनता के फैसले को जानने के लिए 30मई तक का इंतजार करना पड़ेगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।