window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); महागठबंधन के बाद अब एनडीए में रार, वरुण कुमार ने टिकट लौटाया, पूर्व मंत्री नए उम्मीदवार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

महागठबंधन के बाद अब एनडीए में रार, वरुण कुमार ने टिकट लौटाया, पूर्व मंत्री नए उम्मीदवार



लोकसभा चुनाव से पहले टिकटों को लेकर महागठबंधन में रार के बाद जदयू में भी विवाद सामने आया है। बिहार की सीतामढ़ी सीट पर जदयू उम्मीदवार वरुण कुमार ने अपना टिकट लौटा दिया है। उनकी जगह पूर्व मंत्री पिंटू सिंह को नया उम्मीदवार बनाया गया है। इसके पीछे पार्टी का अंदरुनी विवाद कारण सामने आया है।बताया जा रहा है कि जदयू इकाई में ही वरुण कुमार को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा था। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी के ही कई नेताओं को ऐतराज था, जिसके बाद वरुण कुमार को टिकट लौटाना पड़ रहा है। पार्टी में पहले से ही चर्चा हो रही थी कि उनकी जगह पर पूर्व मंत्री पिंटू सिंह मैदान में उतारे जा सकते हैं। सीतामढ़ी सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद के टिकट पर अर्जुन राय उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सीतामढ़ी सीट जदयू के खाते में गई थी। यहां भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि लोजपा शेष छह सीटों पर चुनावी मैदान में है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।