window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - नागरिक एकता पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई सिमटी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

लखनऊ - नागरिक एकता पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई सिमटी

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

नागरिक एकता पार्टी से लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी शमीम खान ने हर वर्ग के लोगो व लखनऊ की 25% मुस्लिम आबादी से मिल रहे भारी जन-समर्थन से उत्साहित होकर आज चौक, मछली मोहाल तथा खदरा आदि स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थको के साथ लोगों से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लोकसभा सीट पर विगत 35 वर्षों से भाजपा काबिज रही है, किंतु बड़े खेद की बात है की इस लोकसभा क्षेत्र में रहने वाली 25% मुस्लिम आबादी को आज तक भाजपा ने नजरअंदाज करने का घिनौना कार्य किया है। 2019 का चुनाव जिसमें समाज के दबे-कुचले व निरीह-गरीब, बेरोजगारों के साथ ही 25% आबादी वाले मुस्लिम समाज के लोग जाग चुके है और अब इन सभी ने मुझे अपनी आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी है। चूंकि नागरिक एकता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक की तैयारी को पूरी करके ही चुनाव मैदान में उतरी है इससे सभी प्रत्याशी व्यथित व परेशान है। देश के गृहमंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को इस चुनाव में हार का डर सताने लगा है। जनता के मिल रहे सहयोग से हम निश्चित ही भाजपा को हराने का लक्ष्य पूर्ण करेंगे।



 अंदरखाने से जब यह बात खुलकर आ चुकी है, कि सपा-बसपा गठबंधन ने पूनम सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है, जो राजनीति में शून्य है और इनका राजनीति से कोई लेना-देना ही नहीं है, सिर्फ पुराने भाजपाई शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी होने से ही उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि पूरे देश को मालूम है, कि शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा परिवार राजनाथ सिंह का बेहद करीबी है, इससे स्वतः ही प्रमाणित होता है की सपा-बसपा गठबंधन जनता को ठगने का काम करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने मैं मदद कर रही है। पूनम सिन्हा पुराने लखनऊ की गलियों में जाने से इसलिए मना करती है, कि कहीं फैली गन्दगी से उन्हें इंस्फेक्सन न हो जाय। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी एक महा ढोंगी व फर्जी स्वंभू साधु आचार्य प्रमोद कृष्णन को प्रत्याशी बनाया है, जिसका भी लखनऊ से कोई लेना देना नहीं है, यह सिर्फ थाली के बैंगन की तरह लुढ़कने वाला महा-मायावी व्यक्ति है जो अपने को धर्मगुरु बताकर ऐसी-ऐसी अनर्गल बातें करता है जिससे लखनवी की तमीज व तहजीब प्रदूषित हो रही है, इसकी धार्मिक उन्माद की विनाशकारी बातों से स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो चुका है कि यह भाजपा का एजेंट के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस ढोंगी आचार्य का इतिहास-भूगोल जानते हुए भी कांग्रेस ने इसको प्रत्याशी घोषित कर भाजपा को मदद पहुंचाने का काम किया है। श्री खान ने कहा कि नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेरा इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह से सीधा मुक़ाबला होने से सपा-बसपा व कांग्रेस गृह मंत्री के दबाव व डर से मुस्लिम वोटों को काटने के लिए ही इस तरह के बाहरी लोगों को प्रत्याशी घोषित किये है, यहाँ के मुस्लिम, नौजवानों व सर्वसमाज के दबे-कुचले व गरीबों के समर्थन से मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता ने अबकी बाहरी भाजपा प्रत्याशी को हराकर स्थानीय प्रत्याशी होने व सुख-दुःख में साथ देने के कारण मुझे जनता ने जिताने का मन बना लिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।