window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); एसटीएफ लूट कांड - डीएसपी विजय प्रताप यादव निलंबित, दूसरे आरोपी को भी सस्पेंड करने की सिफारिश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 April 2019

एसटीएफ लूट कांड - डीएसपी विजय प्रताप यादव निलंबित, दूसरे आरोपी को भी सस्पेंड करने की सिफारिश

 

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 एसटीएफ टीम के 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूटने के मामले में आरोपी पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रताप यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ईओडब्ल्यू के डीजी आरपी सिंह ने इस मामले के दूसरे आरोपी इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी के निलंबन की सिफारिश की है।लूट का आरोप लगने के बाद एसटीएफ में तैनात रहे डीएसपी विजय प्रताप को सुल्तानपुर में पीटीएस में भेज दिया गया था जबकि इंस्पेक्टर जैनुद्दीन को ईओडब्ल्यू स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार की ओर से डीजीपी मुख्यालय को भेजे गए पत्र में बताया गया कि विजय प्रताप पर लगे आरोपों को प्रथमदृष्टया सही पाया गया है।गौरतलब है कि एसटीएफ टीम पर दिल्ली के कारोबारी मो. लुकमान व उनके भाई सलाहउद्दीन को 3 मार्च को एयरपोर्ट से अगवा करके बंथरा थाने में बंधक बनाकर विदेशी मुद्रा लूटने का आरोप लगा था। मामले में बंथरा के इंस्पेक्टर रहे बृजेश कुमार सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।