window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 April 2019

कन्नौज - आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली...

 रिपोर्ट  - मोबीन मन्सुरी
 
यूपी के कन्नौज में खेत में काम कर रहे युवक को आपसी रंजिश के चलते गोली मार दी। गोली लगते ही आस-पास काम कर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। इस घटना से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और घायल युवक को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया है।  
 
 
  छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम मनकापुर निवासी अंकुल दुबे पुत्र प्रमोद दुबे अपने खेत पर आलू देने का कार्य कर रहे थे, उसी समय अंकुल गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले सुधाकर ने अपने आपसी विवाद के चलते युवक अंकुल दुबे को पीछे से गोली मार दी, जिससे गोली पीठ में लगी और दूसरी गोली छूते हुए निकल गयी। गोली मारने के बाद आरोपी सुधाकर फरार हो गया। गोली चलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहाॅ डाक्टर घायल युवक का इलाज कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।