window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); दलित-मुस्लिम एकता के सख्त विरोधी थे आंबेडकर - सीएम योगी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 April 2019

दलित-मुस्लिम एकता के सख्त विरोधी थे आंबेडकर - सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित-मुस्लिम एकता के सख्त विरोधी थे। डॉ. आंबेडकर ने पाकिस्तान बनाने समेत मुस्लिम लीग के हर प्रस्ताव का विरोध किया था।मायावती को आड़े हाथ लेते हुए कहा, जिस सपा सरकार ने सहारनपुर मेडिकल कॉलेज का नाम कांशीराम से बदलकर एक मुस्लिम के नाम पर किया, उसी के साथ सहारनपुर में मंच साझा किया। बसपा संस्थापक कांशीराम का इससे ज्यादा अपमान नहीं हो सकता।योगी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो गया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दो चरण की सभी 16 सीटें भाजपा ही जीतेगी। 


कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ
 
योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ राष्ट्रद्रोहियों के साथ हो गया है। अफसोस की बात है कि एक राष्ट्रीय दल इतने गैरजिम्मेदाराना ढंग से घोषणा पत्र जारी कर रहा है। दूसरा प्रमाण राहुल गांधी का नामांकन है।केरल की एक सीट से नामांकन के दौरान उनका जो रोड शो हुआ उसमें उस मुस्लिम लीग के साथ उनका गठजोड़ है जो देश के विभाजन का कारण है। ये हरा वायरस, ये चांद-सितारे वाले हरे झंडे का शिकार कांग्रेस, सपा-बसपा और देश का विपक्ष भी है। यह वायरस देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है। भारत की संप्रभुता को चुनौती देता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।