window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है।अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भाजपा सरकार बनते ही ये सेवाएं बर्बाद हो गई। 



  पिछले दो दिनों में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई। लखनऊ में विधिक अधिकारी रंजना श्रीवास्तव पर घर में घुसकर कातिलाना हमला हुआ। ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड््ढा के ओएसडी पर हमला हुआ जिसमें उसकी कार भी लूट ली गई। बलरामपुर में एक शिक्षिका को अगवा करने की घटना घटी। इलाहाबाद के थाना नवाबगंज गांव सरांय जयराम के माफिया प्रधान और उसके पुत्रों ने अकारण समाजवादी पार्टी समर्थकों पर हमला कर कुलदीप यादव की हत्या कर दी। श्री श्याम बहादुर, कुंवर बहादुर तथा रणजीत यादव घायल हुए। यह सब प्रशासन के संरक्षण में हुआ।   चिंतनीय स्थिति तो यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं। व्यापारी लूटे जाते हैं और उनकी हत्याएं हो जाती है फिर भी केस का खुलासा नहीं होता है। एटीएम तक लूटे जा रहे है, अक्सर उनमें नकली नोट भी निकल आते हैं। उच्च अधिकारियों के कहने के बावजूद थानों में जनता की शिकायतें दर्ज नहीं होती है। अब तो अपराधी पुलिस पर भी हाबी दिखते हैं या पुलिसवाले खुद भी अपराधों में संलिप्त पाए जाते हैं यहीं क्यों, विकास के दावेदार भाजपा के राज में एक सड़क भी नहीं बनी है। शायद वे नहीं चाहते हैं कि ऐसी सड़क बने जिस पर चलकर जल्दी दिल्ली पहुंचा जा सके। समाजवादी सरकार ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क बनाई जिस पर युद्धक विमान तक उतर चुके हैं। भारत में इसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं है।  वस्तुतः अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।