window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - दो दिवसीय प्रदर्शनी किया आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 April 2019

कानपुर - दो दिवसीय प्रदर्शनी किया आयोजन

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
 गति बूटीक के तत्वाधान में डिजाइनर मधु खन्ना की अध्यक्षता में गुमटी नंबर 5 कैंप कार्यालय स्थित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।एक अनोखी पहल की प्रदर्शनी में। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्लोगन लिखे गए थे। मेरा वोट मेरा अधिकार, पहले मतदान फिर सारे काम, समझदार व्यक्ति की पहचान उंगली पर निशान। जानकारी देते हुए मधु खन्ना ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मधु खन्ना ने कहा कि गर्मी रितु का आगाज हो गया है जिस को देखते हुए गर्मी के मुताबिक कपड़ों को प्रदर्शनी में रखा गया है। जो युवाओं को काफी लुभा रहे हैं। जैसे कि पेस्टल, फ्लोरल, इत्यादि प्रकार के सूट का कॉटन, मसलिन, चन्देरी इत्यादि सूट डिस्प्ले पर थे। काथा वर्क, एंड इंबराइडरी , मुकैश धागे का काम, गोटा पट्टी आदि विशेष आकर्षण रहे। बर्थ डे लेकर शादी तक में पहने जाने वाली कपड़ों की सभी रेंज उपलब्ध दिखी प्रदर्शनी में। और सबसे बड़ी बात है कि युवतियों को प्रदर्शनी बहुत आकर्षक लगी और उनको लुभा रही है। मधु खन्ना ने बताया कि 2 हजार से लेकरकर 30 हजार की रेंज तक के सूट उपलब्ध है। वहीं दूसरी तरफ स्नेही खन्ना ने गिफ्ट आइटम का स्टाल लगाया था। जानकारी देते हुए स्नेहिल खन्ना ने बताया कि जिसमें गिफ्ट आइटम व पैकेजिंग का स्टाल भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम जो कि ₹40 से 10 हजार रुपए तक की रेंज तक उपलब्ध हैं। जैसी कि पेपर बैग शगुन के लिफाफे, डीहाईड्रेटिड फल आदि हैं। मुख्य रूप से उपस्थित मधु खन्ना, नीलू, मीनू, किरन, नित्या चावला, सुमन खन्ना, स्नेहिल खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।