window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - रामनवमी के अवसर पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

कानपुर - रामनवमी के अवसर पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

 



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 श्री रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा मेस्टन रोड से 13 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी इस शोभायात्रा में प्रभु राम के चरित्र से जुड़ी 12 तरह की सुंदर झांकियां भी इस बार दिखाई देंगी साथ ही इन झांकियों में मतदान जागरूकता को लेकर भी एक झांकी होगी जिसको लेकर फूलबाग बालभवन में एक प्रेस वार्ता की गई। ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि पिछले 33 वर्षों से रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालीं जाएगी जो शहर के कई क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और अंत मे राम लीला भवन मेस्टन रोड पर ही समाप्त होगी इस बार आगरा, मैनपुरी के कारीगरों भगवान की झांकियों के रथ तैयार किये जायेंगे साथ ही अच्छी झांकियों और अभिनय के लिए लोगों को पुरुषकरत भी किया जाएगा। मुख्य रुप से उपस्थित ज्ञानेंद्र विश्नोई, गोपी ओमर, नरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।