window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने पर जान से मार डालने की मिली धमकी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 April 2019

नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने पर जान से मार डालने की मिली धमकी



 न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान को चुनावी मैदान से नहीं हटने पर जान से मार डालने की धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा +23718636 नम्बर से देते हुए कहा गया कि तुम चुनाव मत लड़ो नहीं तो दो मिनट में तुम्हारा खेल खत्म कर देंगे | घटना की जानकारी जिला/पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग को देने के उपरान्त घटना की प्राथमिकी थाना गोमती नगर में पुलिस द्वारा अपराध सं०- 39/19 अंतर्गत धारा-507 आई०पी०सी० में दर्ज हुई | शमीम खान को  उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपको तत्काल सुरक्षा देते हुए धमकी देने वाले को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी किंतु लापरवाही की हद पार करते हुए शासन-प्रशासन के द्वारा एक तरफ अभी तक शमीम खान व उनके परिवार को जहाँ सुरक्षा नहीं दी गई वही गोमती नगर थाने की पुलिस द्वारा धमकी देने वालों को न तो चिन्हित किया गया और न ही अभी तक कोई कार्यवाही भी की गई | पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही लापरवाही पर नागरिक एकता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता आलोक दुबे ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर श्री खान को सुरक्षा नहीं दी गई और धमकी देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर सड़कों पर प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे | पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस की निष्क्रियता की घोर निंदा भी की है | शमीम खान द्वारा सुरक्षा के आभाव में अपना चुनाव प्रचार व प्रसार करने में असुविधा का उल्लेखकर हमेशा जान पर मंडरा रहे खतरे से परिवार व खुद को असुरक्षित होने की बात कही गई |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।