window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव -लूट के लिए मासूमों की हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 April 2019

उन्नाव -लूट के लिए मासूमों की हत्या




ब्यूरो रिपोर्ट -उमेश शुक्ला 

उन्नाव पुलिस लाख प्रयास कर ले बड़े-बड़े दावा करें लेकिन अपराध वह अपराधी उनके बस में नहीं है या बात सिद्ध हो रही है अपराधियों का गढ़ माने जाने वाले गंगा घाट थाना क्षेत्र इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है ताजा मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां दो मासूमों की गला रेतकर बड़ी निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है भाई बहनों की रहस्यमय हत्या से आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं निकल कर आ रही हैं। 

गंगा घाट थाना क्षेत्र के ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाला  परिवार किसी तरह प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था तमाम व्यस्तता के चलते परिवार के लोग घर पर नहीं थे घर पर मासूम बच्चे जिनमें 13 साल की बेटी व 3 साल का मासूम बेटा घर पर अकेले था तभी अज्ञात व्यक्तियों  ने बच्चों की गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना में किसी अपनों का ही शामिल होने की बात प्रतीत होती है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था इससे लगता है कि लूट के इरादे से हत्यारे आए और उन्होंने मासूमों को देखा तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया और लूटपाट कर फरार हो गए मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्दी पूरे मामले की जांच कर ली जाएगी टीमें लगा दी गई है हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और इस हत्या में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।