window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - मतदाता हेल्पलाइन कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने किया निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

कानपुर - मतदाता हेल्पलाइन कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने किया निरीक्षण

 
 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
लोक सभा  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पन्त ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित 1950 मतदाता हेल्पलाइन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आने वाली शिकायतों के संबंध में उन्हें  निस्तारण कराने के लिए संबंधित 1050 मतदाता हेल्पलाइन ऑपरेटरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायत उन्हें प्राप्त हो रही है  उसे संबंधित एआरओ को सूचित कर  कराने के लिए  निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि जिस भी बीएलओ द्वारा वोटर पर्ची नहीं पहुंचने की शिकायत  प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित बीएलओ का नंबर शिकायत  कर्ता को उपलब्ध करा कर वोटर पर्ची पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जाये । उन्होंने कहा कि समस्त बीएलओ वोटर पर्ची अवश्य पहुचाए अन्यथा उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी । नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि 29 अप्रैल को अवश्य  मतदान करें उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के लिए कहा की  सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक सूचना प्राप्त हो रही है कि जिसका मतदाता सूची में नाम नहीं है वह पैसा देकर या मतदान सेंटर पर अपना नाम बढ़वा  सकता है ऐसा नहीं है । जिनका नाम मतदाता सूची में है  वही मतदान कर सकते हैं अन्यथा कोई भी व्यक्ति जिसका मतदाता सूची में नाम नही है वो मतदान नही कर सकता।  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 प्रकार की  आई डी से मतदान करने की व्यवस्था की गई है  जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस , मतदाता पहचान पत्र ,  पेन कार्ड , मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक या डाक घर पास बुक,पास पोर्ट  आदि  से अपना  मतदान कर सकते है लेकिन जिस  व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम   नही है वह व्यक्ति मतदान नही कर सकता है। 
इस दौरान उन्होंने  mcmc कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मी ने जिलाधिकारी को  बताया कि 24 घण्टे टी0वी0 से  निगरानी की जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।